Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
11-Apr-2025 12:21 PM
By First Bihar
IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बढती हुई मुश्किलों का कोई अंत नहीं नजर आ रहा. हां, इस बीच एक ऐसी खबर जरूर आई है जिसने फैंस के मन में उम्मीद जगा दी है. पहले तो इस टीम ने अब तक हुए मैचों में मात्र एक मैच जीता और 4 गवा दिए. इसके बाद अब कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोट के चलते इस पूरे सीजन से बाहर हो गए. हालांकि, अच्छी खबर यह है कि अब फिर से इस पूरे सीजन महेंद्र सिंह धोनी टीम की कप्तानी संभालते हुए नजर आएँगे.
इस फैसले के बाद अब CSK के फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. ज्यादातर फैंस इस फैसले से बेहद खुश हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि अब धोनी टीम को आगे के लगभग सभी मैच जिताएंगे और टीम को सेमीफाइनल तक ले जाने के बाद ट्रॉफी तक पहुंचा देंगे. हालांकि यह बेहद असंभव है, लेकिन अब फैंस के भरोसे को कौन चुनौती दे सकता है.
वहीं, कई फैंस ऐसे भी हैं जिन्होंने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि इसकी कोई जरुरत नहीं थी. ऐसा ही जडेजा के साथ किया गया था. जब बीच सीजन में उनसे कप्तानी लेकर वापस धोनी को दे दी गई थी. अब वैसा ही इन्होने रुतुराज गायकवाड़ के साथ किया है. उसे चोट का बहाना कर टीम से हटाया गया है. हालांकि, अब इस बार में कितनी सच्चाई है यह भगवान या CSK मैनेजमेंट ही जाने.
इधर एमएस धोनी के कप्तान बनाए जाने के बाद रुतुराज गायकववाड़ का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा है कि “कुछ चीजों पर आपका कंट्रोल नहीं होता, अब हमारी टीम की कमान एक युवा विकेटकीपर के हाथों में है. उम्मीद है कि अब चीजें ठीक हो जाएंगी”. इसके साथ ही रुतुराज ने यह साफ़ कर दिया है कि उनके कप्तानी से हटने के पीछे की वजह केवल चोट ही है.. बयान से तो यही प्रतीत होता है.