BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
26-Apr-2025 04:31 PM
By First Bihar
IPL 2025: शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में भी चेन्नई की टीम जीत हासिल करने में नाकामयाब रही. हैदराबाद की टीम ने धोनी के धुरंधरों को 5 विकेट से मात देते हुए उनकी प्लेऑफ्स में जाने के सपने को चकनाचूर कर दिया है. इसके ठीक बाद अब चेन्नई के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग का बयान सामने आया है. जिसने पहले से गुस्से में चल रहे फैंस को और भी आक्रोशित करने का काम किया है.
हैदराबाद के खिलाफ मिली हार का जिम्मेदार कोच फ्लेमिंग ने ऑक्शन को बताया है. उनका कहना है कि “हमलोग मेगा ऑक्शन का सही से फायदा नहीं उठा पाए. बाकी की टीमें इस मामले में हमसे बेहतर निकलीं. इसी का अंजाम हमें भुगतना पड़ और अब हमारी टीम इस स्थिति में है”. फ्लेमिंग के इस बयान के बाद फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं.
कोई फ्लेमिंग की ईमानदारी को सलाम कर रहा है, तो कोई उनके इस बयान को टीम के आत्मविश्वास को तोड़ने वाला बतला रहा. एक फैन ने तो यह सवाल भी किया है कि “अगर ऑक्शन का फायदा सही से नहीं उठा पाए तो वहां करने क्या गए थे?” जबकि कई फैंस ने इस बात को सही करार देते हुए कहा है कि “चेन्नई ने ऑक्शन में कई गलतियां की हैं, उन्हीं में से एक है अश्विन को 9 करोड़ में खरीदना”.
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स इस वक्त 7 मैचों में हार के साथ अंकतालिका में अंतिम पायदान पर है. अब इस टीम के प्लेऑफ्स में जाने की उम्मीदें पूरी तरह से चकनाचूर हो गई हैं. रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर बाहर हो जाने के बाद एमएस धोनी ने इस टीम की कप्तानी को वापस संभाला मगर उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ. फैंस को चमत्कार की उम्मीद थी मगर वह उम्मीद अब पूरी तरह से टूट चुकी है.