Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
18-Apr-2025 08:37 AM
By KHUSHBOO GUPTA
IPL 2025: आईपीएस 2025 के मैच में गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम सिर्फ 162 रन बना पाई। जवाब में मुंबई ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर इस मैच को जीत लिया। इस मैच में ईशान किशन का प्रदर्शन खराब रहा। मैच के बाद ईशान मायूस नजर आए। जिसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी सपोर्ट करती हुईं नजर आईं।
मैच के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और ईशान किशन वानखेड़े स्टेडियम में मिले। मैच के बाद खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे और अपनी-अपनी टीम की ओर जा रहे थे। तभी ईशान किशन नीता अंबानी के पास गए और उन्हें मुस्कुराकर नमस्ते किया। नीता अंबानी ने भी ईशान को प्यार से जवाब दिया और उनके गाल पर थपकी दी। ईशान ने मुंबई की मालकिन से कुछ बातें कीं और फिर हैदराबाद की टीम में वापस चले गए।
आपको बता दें कि आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले ईशान किशन 7 सीजन तक मुंबई टीम में थे। बाद में उन्हें हैदराबाद ने बड़ी रकम देकर खरीद लिया। यह पहली बार था जब ईशान विरोधी टीम के खिलाड़ी के तौर पर वानखेड़े स्टेडियम में खेल रहे थे। हालांकि मैंच में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वे सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए।