Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
03-May-2023 03:41 PM
By First Bihar
DESK : लखनऊ सुपर जाएंट्स यानी एलएसजी के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के दो खिलाड़ी फिलहाल के लिए उपलब्ध नहीं हैं। यहां तक कि कप्तान केएल राहुल को टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ सकता है, जबकि तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का भी इंजरी अपडेट सामने आ गया है। वह भी मैदान पर उतरने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में टीम के कप्तानी कुणाल पंड्या को दी गई है।
दरअसल , लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान जांघ में गंभीर चोट के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे हुए सत्र से बाहर हो गये हैं। जबकि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के कंधे की स्थिति भी गंभीर है और वह भी इस आईपीएल से बाहर हो गए हैं। राहुल को दाहिनी जांघ में यह चोट मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस के कवर ड्राइव को बाउंड्री के पास रोकने की कोशिश के दौरान लगी थी।
वही, इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन का 45वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो गया है। चेन्नई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। इस मैच में केएल राहुल और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के चोटिल होने के कारण लखनऊ कमजोर पड़ सकती है।