मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
22-Sep-2023 10:16 PM
By First Bihar
DESK: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही उसने टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। मोहाली के मैदान पर 27 साल बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की है। इससे पहले इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारत की आखिरी जीत नवंबर 1996 में आई थी। तब भारत ने कंगारू टीम को 5 रनों से शिकस्त दिया था।
भारत के लिए पहले गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने पांच विकेट चटकाए। वहीं बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने 74 और रुतुराज गायकवाड़ ने 71 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी की। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 50 और केएल राहुल ने नाबाद 58 रन बनाए।
मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में 276 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत की टीम ने 8 गेंद शेष रहते 5 विकेट से बाज़ी अपने नाम कर ली। मोहाली में 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को जीत मिली है।