खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
09-May-2025 10:28 PM
By FIRST BIHAR
India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने एक अहम निर्णय लिया है। मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, अब जरूरत पड़ने पर रेगुलर आर्मी अपनी सहायता के लिए टेरिटोरियल आर्मी (TA) को बुला सकती है।
इसके साथ ही थल सेनाध्यक्ष को यह अधिकार प्राप्त हो गया है कि वे हालात को देखते हुए टेरिटोरियल आर्मी को सैन्य कार्रवाई में शामिल कर सकें। इस अधिसूचना के जारी होते ही लोगों के मन में एक बड़ा सवाल उठने लगा है कि क्या युद्ध की स्थिति में टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी, जंग में जाएंगे?
बता दें कि टेरिटोरियल आर्मी एक स्वैच्छिक रिजर्व बल है, जिसे सामान्यतः प्रत्यक्ष युद्ध में शामिल नहीं किया जाता, लेकिन संकट या युद्ध जैसी परिस्थितियों में यह बल भी सक्रिय भूमिका निभाता है। टेरिटोरियल आर्मी विभिन्न सेवाओं के जरिए नियमित सेना की सहायता करती है और आवश्यकता पड़ने पर यूनिट्स भी प्रदान करती है। इसके सदस्यों को बाकायदा सेना की ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्र सेवा में सक्षम हो सकें।
एमएस धोनी, जो अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, हाल ही में आईपीएल 2025 में सक्रिय थे। हालांकि, भारत-पाक तनाव के चलते आईपीएल को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है और सभी खिलाड़ी अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में एमएस धोनी वर्तमान में उपलब्ध हैं और क्या वह भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं?