समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
21-Feb-2025 03:44 PM
By First Bihar
Sourav Ganguly Biopic : इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव से लेकर एमएस धोनी जैसे दिग्गज क्रिकेटरों की जीवनी पर फिल्म बन चुकी हैं। इसके बाद अब इस लिस्ट में एक और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का नाम जुड़ने जा रहा है। अब बंगाल टाइगर के जीवन पर बायोपिक बनने वाली है और उनका रोल राजकुमार राव निभाने वाले हैं।
दरअसल, इंडियन टीम के सफल कप्तान में से एक सौरव गांगुली के जीवन पर जल्द ही एक फिल्म बनने जा रही है। मीडिया से बात करते हुए गांगुली ने खुद पुष्टि की है कि उनके जीवन पर बायोपिक बनने वाली है और उनका रोल राजकुमार राव निभाने वाले हैं। इससे पहले सौरव गांगुली के किरदार के लिए आयुषमान खुराना, रणबीर कपूर और प्रोसेनजीत चटर्जी जैसे एक्टर के नाम सामने आए थे।
सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक कि पुष्टि करके बताया, "जहां तक मैंने सुना है, राजकुमार राव लीड रोल निभाएंगे, लेकिन तारीखों को लेकर कुछ दिक्कतें आ रही हैं। इसलिए फिल्म को पर्दे पर उतरने में एक साल से ज्यादा समय लग सकता है।" जानकारी हो कि, सौरव गांगुली भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं।
उन्हीं की कप्तानी में टीम इंडिया 2002 ICC चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता बनी थी और उन्हीं के अंडर भारत 2003 वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचा था। गांगुली वनडे क्रिकेट इतिहास में नौवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 11,363 रन बनाए। जबकि इंटरनेशनल करियर में कुल रनों की बात करें तो गांगुली ने अपने करियर में 18,575 रन बनाए थे।
आपको बताते चलें कि, सौरव गांगुली की बायोपिक रिलीज होने की अभी तारीख सामने नहीं आई है। उनसे पहले एमएस धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, कपिल देव, प्रवीण तांबे और मिताली राज पर भी बायोपिक बन चुकी है। सचिन तेंदुलकर के जीवन पर भी एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की जा चुकी है। सौरव गांगुली के अलावा युवराज सिंह की बायोपिक पर भी काम चल रहा है, लेकिन उसकी रिलीज डेट अभी उजागर नहीं हुई है।