मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
08-Jul-2020 03:50 PM
DESK : कोरोना काल में आज से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम ग्राउंड पर वापसी करने वाली है. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच कुछ ही देर में साउथेम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. पर फ़िलहाल बारिश की वजह से मैदान गिला है जिस वजह से टॉस में देरी हो रही है. कोरोना काल में यह पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला जा रहा है.
इस मैच के लिए कुछ खास दिशा निर्देश दिए गए हैं जैसे कि कोई भी खिलाड़ी गले नहीं मिल सकेंगे. साथ ही हफ्ते में दो बार कोरोना जांच होगी और खिलाड़ी होटल से बाहर नहीं जा सकेंगे.
टॉस के लिए केवल दोनों कप्तान बेन स्टोक्स, जेसन होल्डर और मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड बाहर जाएंगे. टॉस में कोई कैमरा नहीं होगा और न ही कोई हैंडशेक होगा. अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड केटलबोरो अपनी गेंद लेकर जाएंगे. मैच के दौरान कई बार सेनेटाइजेशन ब्रेक होगा.
खेल में होंगे कुछ बदलाव
मैच के दौरान खिलाड़ी दस्ताने, शर्ट, पानी की बोतल, बैग या स्वेटर साझा नहीं कर सकते. साथ ही कोई भी बॉल ब्वॉय नहीं होगा, और ग्राउंड स्टाफ मैदान पर खिलाड़ियों के 20 मीटर की दूरी बना कर रहेंगे. टीम शीट्स डिजिटल होंगी. स्कोरर पेन और पेंसिल साझा नहीं करेंगे. कोरोना महामारी जब से शुरू हुई है तभी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गेंद पर लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. इसके लिए गेंदबाज को दो चेतावनी दी जाएगी उसके बाद पांच रन का जुर्माना लगाया जाएगा. ये मैच खाली स्टेडियम में होने वाला है. इंटरनेशनल क्रिकेट में आखरी मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में हुआ था.