खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
18-Nov-2021 04:44 PM
रांची : बड़ी खबर रांची से आ रही है जहाँ दूसरे T-20 मैच खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए हैं. रांची एयरपोर्ट से निकलकर खिलाड़ी सीधे रेडिसन ब्लू होटल के लिए रवाना हो गए हैं. इन क्रिकेटरों के पहुंचने से पहले ही ठहरने वाले स्थान मेन रोड के रेडिशन ब्लू होटल के रोड को बेरिकेटिंग लगाकर सील कर दिया गया है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से झारखंड पुलिस के अधिकारी व जवानों को तैनात कर दिया गया है.
आपको बता दें कि 19 नवंबर को रांची के JSCA स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड T-20 का दूसरा मैच होना है. इसके लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी जयपुर से सीधे रांची पहुँच गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक 38 हजार क्षमता वाले इस स्टेडियम में दूसरे T-20 मैच के लिए सभी टिकट बिक गये हैं. ऐसे में मैच वाले दिन दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरे रहने की उम्मीद है.
वहीं 100 फीसदी दर्शकों की उपस्थिति की अनुमति के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर हुई है. होईकोर्ट के एडवोकेट धीरज कुमार ने इसे कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया है. उनका मानना है कि स्टेडियम में 100 फीसदी उपस्थिति की अनुमति दिये जाने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने का अंदेशा है.