होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
24-Apr-2025 04:47 PM
By First Bihar
Cricket News: अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले योगराज सिंह ने फिर एक बार बड़ा बयान दिया है. जिसे फैंस पचा नहीं पा रहे, फैंस को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. युवराज सिंह के पिता योगराज ने कहा है कि अगर युवराज सिंह तीन महीने तक अर्जुन तेदुलकर को अपने साथ रख लें तो वह क्रिस गेल बन जाएगा.
योगराज के कहने का मतलब यह है कि अर्जुन तेंदुलकर युवराज सिंह के संरक्षण में गेल की तरह एक विस्फोटक बल्लेबाज बन जाएँगे. अब फैंस इस बात को इसलिए नहीं समझ पा रहे हैं क्योंकि अर्जुन तेंदुलकर तो एक गेंदबाज हैं. आखिर एक गेंदबाज को बल्लेबाज में तब्दील क्यों और कैसे किया जाएगा. हां, अगर योगराज यह कहते कि अर्जुन को ब्रेट ली या शोएब अख्तर में तब्दील कर दिया जाएगा तो समझ में आता.
एक मिनट, बात फिर भी फैंस के पल्ले नहीं पड़ती क्योकि युवराज खुद एक बल्लेबाज रहे हैं. वह एक तेज गेंदबाज को ट्रेनिंग कैसे दे पाएंगे. खैर, योगराज अपने इस बयान के बाद एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बात में कोई शक नहीं कि युवराज सिंह ने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों को अपनी मेहनत से निखारा है. आज ये दोनों जो भी हैं उसमें युवराज का अहम योगदान है.
संभव यह भी है कि युवराज अर्जुन को अपने संरक्षण में लेकर उन्हें एक अच्छा बल्लेबाज बना दें और आगे चलकर अर्जुन एक अच्छे हरफनमौला खिलाड़ी में तब्दील हो जाएं. लेकिन बता दें कि यह काफी मुश्किल काम होगा. अभी एक गेंदबाज के रूप में ही अर्जुन सही से विकसित नहीं हो पाए हैं, ऐसे में उन पर दोहरा बोझ डालना तो कहीं से भी सही नहीं होगा.
बताते चलें कि अर्जुन तेंदुलकर कुछ समय के लिए योगराज सिंह के संरक्षण में रहे थे. लेकिन इसका कोई विशेष फायदा उनके प्रदर्शन में नजर नहीं आया. आईपीएल में अर्जुन को कुछ मौके मुंबई इंडियंस की तरफ से दिए गए मगर वह इस दौरान अपनी गेंदबाजी से कोई ख़ास छाप छोड़ नहीं पाए. अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उनके पिता सचिन तेंदुलकर इस बारे में क्या फैसला लेते हैं और किस दिग्गज को अर्जुन के करियर को पटरी पर लाने की कमान सौंपी जाती है.