ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / sports / Axar Patel : "गुजरात के छोटे से कस्बे से निकला लड़का अब संभालेगा...

Axar Patel : "गुजरात के छोटे से कस्बे से निकला लड़का अब संभालेगा दिल्ली की कप्तानी", होली पर डेल्ही कैपिटल्स की बड़ी घोषणा

Axar Patel : डेल्ही कैपिटल्स की इस घोषणा के बाद फैंस आश्चर्यचकित हैं, किसी ने इस बात की कल्पना तक नहीं की थी, मगर कहते हैं मेहनत आपको शीर्ष पर ले जाती है, अक्षर के साथ वही हुआ।

14-Mar-2025 10:57 AM

By First Bihar

Axar Patel : होली की मस्ती में जब लोग डूबे हुए थे और गुलाल हवा में उड़ाए जा रहे थे, दिल्ली कैपिटल्स ने ऐसा धमाका किया कि फैंस अवाक रह गए। अक्षर पटेल अब हमारा नया कप्तान! सोचिए, वो लड़का जो गुजरात के छोटे से कस्बे से निकला, आज दिल्ली के सपनों का सिरमौर बन गया। ये खबर सुनते ही मेरे जैसे फैंस की आंखों में चमक और सीने में गर्व ठाठ मारने लगा।


मेहनत और जुनून

अक्षर को देखो, 31 साल की उम्र में ऐसा जादू कि बड़े-बड़े दिग्गज पीछे छूट गए। 2019 से दिल्ली की नीली जर्सी में इस बंदे ने पसीना बहाया, 82 मैच, 967 रन, 62 विकेट, ये आंकड़े नहीं, उसकी मेहनत की गवाही हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में जब वो गेंद से कहर बरपाता था या बल्ले से धमाल मचाता था, तब हर फैन चिल्लाया, "यही है हमारा हीरो, जिसकी उतनी बात नहीं होती ना ये चर्चा का विषय होता है"। पिछले साल पंत के बैन में उसने बैंगलोर के खिलाफ कप्तानी की, वो दिन था, जब लगा कि ये शेर किसी दिन जंगल का राजा बनेगा।


दिल्ली का सपना, अक्षर की जिद

बताते चलें कि दिल्ली कैपिटल्स को ट्रॉफी का इंतजार बेसब्री से है, सालों से हम फैंस हर सीजन में बस सपने देखते आए हैं। पंत चला गया, दिल टूटा, लेकिन अक्षर ने अब वो उम्मीद जगाई जो कहीं खो सी गई थी। 24 मार्च को लखनऊ के खिलाफ जब वो मैदान पर उतरेगा, मेरे जैसे लाखों फैंस की सांसें थम जाएंगी। राहुल, कुलदीप, स्टार्क उसके साथ होंगे, लेकिन नजर तो बस अक्षर पर होगी, हमारा नया लीडर।


फैंस की पुकार, अक्षर का वादा

सोशल मीडिया पर देखो तो बस एक ही शोर - "अक्षर भाई, अबकी बार ट्रॉफी हमारे नाम!" एक फैन ने लिखा, "तू दिल्ली का बेटा है, ट्रॉफी के सूखे को ख़त्म करना"। अक्षर ने भी दिल से कहा, "ये टीम मेरा परिवार है, मैं इसे सब कुछ दूंगा।" उसकी वो शांत मुस्कान और मैदान पर ठंडे दिमाग से लिए फैसले, इन्हीं गुणों की वजह से तो इस खिलाड़ी को अब टीम का नेतृत्व मिला है।


अक्षर, अब तेरा इम्तिहान है

150 आईपीएल मैचों का अनुभव लिए अक्षर अब तैयार है। ये सिर्फ कप्तान नहीं, ये दिल्ली के हर फैन के दिल की धड़कन बनेगा। 22 मार्च से आईपीएल शुरू होगा, और हर गली-मोहल्ले में बस एक ही बात होगी - "अक्षर, इसे यादगार बना दे!" मुझे यकीन है, वो मैदान पर उतरेगा तो ऐसा लगेगा जैसे हम सब उसके साथ दौड़ रहे हैं।