Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
07-Jan-2025 06:59 PM
By First Bihar
PURNEA: 53वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में 8 टीमें पहुंचीं है। रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम, परोरा में आयोजित पांच दिवसीय रमेशचंद्र स्मृति 53वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बिहार की बेटियों ने घने कोहरे और ठंड को पीछे छोड़ते हुए लगातार लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
तीसरे दिन बिहार ने अपने पहले मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 19-4 से हराया। इस मैच में तृप्ति ने 6, प्रिया ने 5, कल्पना ने 4 और सुषमा ने 3 गोल किए। इसके बाद बिहार ने दादर और नागर हवेली को 15-11 से मात दी। इस मैच में प्रिया ने 5, कल्पना ने 4 और सुषमा ने 3 गोल किए। अंतिम लीग मैच में बिहार ने जम्मू को 11-2 से हराया। इस मुकाबले में सुषमा ने सर्वाधिक 6 और कल्पना ने 2 गोल किए।
तीसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा, विद्यालय के सचिव सह आयोजन सचिव राजेश मिश्रा, बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, मुख्य प्रशिक्षक शिवाजी सर, फेडरेशन टेक्निकल कमिटी के चेयरमैन रमाशंकर शर्मा, कार्यालय प्रभारी महेश हुड्डा, बिहार हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, विद्यालय के निदेशक रंजीत पाल, पीआरओ राहुल शांडिल्य, पूर्णिया जिला सचिव अजीत कुमार, और एसएचओ के. नागर ने खिलाड़ियों से मुलाकात की।
प्रतियोगिता में दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, और बिहार सहित कुल आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों, कोचों और टीम मैनेजर्स के लिए आवास, भोजन और मनोरंजन की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता स्थल पर हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और बिहार हैंडबॉल संघ के अधिकारी समेत कई अन्य राज्यों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
