मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
03-Feb-2026 03:34 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Sports Budget 2026: बिहार सरकार ने अपने बजट 2026 में खेल के क्षेत्र में एक व्यापक विजन पेश किया है। बजट में कहा गया है कि बिहार अब केवल प्रतिभा पैदा करने वाला राज्य नहीं रहेगा, बल्कि विश्व स्तरीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने वाला केंद्र बनेगा। सरकार ने पंचायत से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस रणनीति तैयार की है।
राज्य की सभी 8053 ग्राम पंचायतों और 154 नगर पंचायतों में खेल क्लबों के गठन की मंजूरी दी गई है। युवाओं को अपने गांव में ही खेल के लिए मैदान उपलब्ध कराने के लिए 5341 मैदानों को चुना गया है, जिनमें से 4849 का काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत प्रखंड स्तर पर 257 स्टेडियमों का निर्माण पूरा हो गया है, जिससे छोटे कस्बों से भी बड़े खिलाड़ी उभर सकेंगे।
राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के संचालन का मार्ग साफ हो गया है। पटना के पुनपुन में 100 एकड़ में विशाल खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए 574.33 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 13 जिलों में 477.80 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण तेजी से चल रहा है।
बजट के माध्यम से हॉकी प्रो लीग से लेकर नेशनल गेम्स तक अगले 10 वर्षों के लिए खेल विजन डॉक्यूमेंट पेश किया गया है। इसमें बिहार की मेजबानी का स्पष्ट कैलेंडर तैयार किया गया है। आने वाले वर्षों में प्रमुख आयोजन में 2026 में FIH हॉकी प्रो लीग, 2028 में नेशनल यूथ गेम्स, 2030 में विश्व कप हॉकी और राष्ट्रमंडल (Commonwealth) खेल, 2034 में राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन होगा।