पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
16-Oct-2024 03:19 PM
By First Bihar
DESK : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी बुधवार 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र का हिस्सा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाना है, लेकिन पहले ही दिन बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो सका। यहां तक टॉस भी नहीं पाया। पहला और दूसरा सेशन रद्द होने के बाद अंपायर ने पहले दिन के खेल को रद्द करने का फैसला किया।
दरअसल, रोहित शर्मा की कप्तानी भारतीय टीम के लिए ये टेस्ट सीरीज जीतना काफी अहम है। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 3-0 से टेस्ट सीरीज जीत जाती है तो वह WTC Final के लिए लगभग अपनी जगह बना लेगी। वहीं, अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया टेस्ट सीरीज हार जाती है या फिर सीरीज ड्रॉ पर समाप्त होती है, तो इसका असर WTC Final के समीकरण पर पड़ेगा।
जानकारी हो कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अगर टीम इंडिया 3-0 से जीत दर्ज कर लेगी तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह लगभग बना लेगी। इसके साथ ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एक मैच जीतना होगा। अगर ऐसा हो जाता है तो भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेगा।
बता दें कि आईसीसी ने पिछले महीने में ये एलान किया था कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के तीसरे सेशन का फाइनल अगले साल यानी 2025 में 11 से 15 जून के बीच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। आईसीसी ने इस मैच के लिए 16 जून को रिजर्व डे रखा है। पहली बार डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी लॉर्ड्स के पास है।