बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
04-Sep-2022 08:53 PM
DESK : एशिया कप 2022 में आज दूसरी दफे भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला चल रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 182 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय टीम जब आज बल्लेबाजी करने उतरी तो कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत की। उनके साथ बल्लेबाजी के लिए आए केएल राहुल ने भी 28 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा ने महज 16 गेंदों में 28 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने भी 13 रन जोड़े। हालांकि ऋषभ पंत एक खराब शॉट खेलकर 14 रन पर पवेलियन लौट गए और हार्दिक पांड्या पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विराट कोहली ने भारतीय टीम की पारी को एक छोर से संभाले रखा। विराट कोहली में 60 रन बनाए। एक समय भारतीय टीम 10 के रन रेट से अपनी पारी को आगे बढ़ा रही थी लेकिन लगातार विकेट गिरने की वजह से रन की रफ्तार थमी हालांकि रोहित शर्मा और केएल राहुल ने इतनी शानदार शुरुआत दी थी कि भारतीय टीम एक अच्छे स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
भारतीय टीम की तरफ से दीपक हुड्डा ने 14 गेंद में 16 रन बनाए। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने आखिरी के ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए आए रऊफ ने बेहद किफायती गेंदबाजी की।विराट आखिरी ओवर में रन आउट हुए.