बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
10-Sep-2025 03:47 PM
By First Bihar
Asia Cup 2025: एशिया कप का आगाज बीते दिन यानि 9 सितंबर, मंगलवार से हो चूकी है। एशिया कप में आज भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम जीत के साथ इवेंट का आगाज करने की कोशिश करेगी।
वहीं, भारतीय टीम ने पिछली बार एकदिवसीय फॉर्मेट में एशिया कप अपने नाम किया था। घरेलू दर्शकों के सामने यूएई अपना बेस्ट देते हुए उलटफेर का प्रयास करेगी लेकिन यह काम काफी मुश्किल है। टीम इंडिया इतनी मजबूत दिख रही है कि कुछ खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह तक नहीं मिल पाएगी। मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए यहां आपके लिए काम की जानकारी है।
अब सवाल यह है कि क्रिकेट मैच कहां और कैसे देखा जाए तो आपको बता दें कि टीवी पर इस मैच को देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स चैनल को देखना सही रहेगा। अगर टीवी के अलावा मोबाइल पर मुकाबला देखने के लिए सोनी लिव एप्लीकेशन पर देख सकते हैं।
दर्शक का यह भी सवाल है कि क्या सोनी लिव एप्लीकेशन पर मुकाबला फ्री में देख सकते हैं तो हम आपका कंफ्यूजन दूर कर दें। ताकि दर्शक मैच का मचा उठा सके। इसका उत्तर यह है कि मैच को सोनी लिव पर देखने के लिए सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। एयरटेल का सिम कार्ड इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को एक निश्चित अमाउंट पर कुछ एप्लीकेशन का सब्सक्रिप्शन एक साथ मिलेगा। यह ऑफर और यूजर के रिचार्ज पर भी निर्भर करता है।
वहीं, जिन एयरटेल यूजर्स के पास 56 दिनों का रिचार्ज प्लान है, उनको 279 रुपये में सोनी लिव सहित चार एप्लीकेशन का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। एशिया कप के अलावा अन्य चीजों का आनन्द भी उठाया जा सकता है। यह प्लान एयरटेल एक्सट्रीम में देखा जा सकता है।
सोनी ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रसारण अधिकार 2031 तक हासिल किये थे, 170 मिलियन डॉलर में खरीदे थे, अगर इसे भारतीय रुपयों में बदला जाए, तो 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम बैठती है। सिर्फ सोनी ने ही बिड की थी, अन्य प्रतिस्पर्धी प्रसारकों ने बिड के लिए आवेदन नहीं किया था। अब देखना यह है कि आज भारत-यूएई के मुकाबले में कौन बाजी अपने नाम करता है।