Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
14-May-2023 04:27 PM
By First Bihar
PATNA: पटना जिले की क्रिकेट टीम ने बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट(हेमन ट्रॉफी) पर कब्जा जमा लिया है. 6 साल बाद पटना की टीम ने ये खिताब जीता है. टूर्नामेंट के फाइनल में पटना की टीम ने रेस्ट ऑफ शाहाबाद टीम को हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया.
6 साल बाद पटना की इस खिताबी जीत के बाद पटना क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है. जिले में क्रिकेट के संचालन कर रही बीसीए की तदर्थ कमेटी ने खिताब जीतने वाली पटना टीम के खिलाड़ियों औऱ सपोर्टिंग स्टाफ को बधाई दी है. पटना जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के चेयरमैन राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने कहा कि हमें अपने खिलाड़ियों समेत टीम के हर सदस्य पर गर्व है. उन्होंने इस खिताब को जीत कर पटना क्रिकेट का मान-सम्मान बढ़ाया है।
सदस्य रहबर आबदीन ने कहा कि इस जीत के श्रेय न केवल खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को जाता है बल्कि चयनकर्ताओं से लेकर हर उस शख्स को है जिसकी इसमें भागीदारी रही. उन्होंने कहा कि चयकर्ताओं से परफेक्ट टीम सेलेक्ट किया. पटना के क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर उनका मनोबल बढ़ाया. ट्रेनर से लेकर फीजियो तक अपना काम तन-मन-धन से किया। इसीलिए इस जीत की खुशी में हम सभी भागीदार हैं।
रहबर आबदीन ने कहा कि पीडीसीए के गोल्डन जुबली ईयर में इस खिताब को जीत पटना टीम के खिलाड़ियों के पूरे पटना क्रिकेट जगत में नया उत्साह औऱ उमंग आया है. पटना लंबे समय तक बिहार क्रिकेट जगत का बादशाह हुआ करता था, अब फिर से उन दिनों की वापसी हो रही है. उन्होंने तदर्थ समिति के काम पर अंगुली उठाने वालों से भी कहा कि वे भी इस खुशी में शामिल हों और पटना क्रिकेट के पुराने दिनों को लौटाने के लिए साथ मिल कर चलें. रहबर आबदीन मे कहा कि ये ट्रॉफी साबित करता है कि तदर्थ समिति ने अपना कार्य ईमानदारी से किया है.