Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
11-Mar-2025 06:56 PM
By First Bihar
HOLI 2025: इस बार होली कब है? यह सवाल लोग एक दूसरे से कर रहे हैं। हर कॉलोनी और मुहल्ले में लोग आजकल यही सवाल कर रहे हैं। पूछ रहे हैं कि आप लोग कब होली मना रहे हैं। कोई 14 मार्च तो कोई 15 मार्च को होली मनाने की बात कर रहा है। लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार होलिका दहन 13 मार्च हो होगा।
होलिका दहन होली के एक दिन पहले किया जाता है। चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को होली मनाया जाता है। ऐसे में इस बार होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। 13 मार्च को होलिका दहन और इसके अगले दिन 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन का इस बार शुभ मुहूर्त 13 मार्च रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा और 14 मार्च को रात्रि 12 बजकर 30 मिनट पर तिथि का समापन होगा। जबकि भद्रा का साया होलिका दहन के दिन सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू हो जाएगा और समापन रात के 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। करीब 13 घंटे तक भद्रा का साया रहेगा और 11.26 PM के बाद होलिका दहन किया जाएगा।
वही कुछ पुजारियों का कहना है कि हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा का समय 13 मार्च को सुबह 10 बजे से लेकर पूरी रात है। पूर्णिमा तिथि को शुरुआती दौर से रात के 11:26 बजे तक भद्रा का साया रहेगा और होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात 11:27 बजे से 12:30 बजे तक ही है। ऐसे में कुछ लोग 14 मार्च को तो कुछ उदया तिथि के अनुसार 15 मार्च को होली का उत्सव मनाएंगे।
इस साल दो दिन लोग रंगो का त्योहार होली मनाएंगे। अभी भी लोग अपने-अपने रिश्तेदारों को कॉल करके पूछ रहे हैं कि आप कब होली मना रहे हैं। कुछ लोग तो कह रहे हैं बहुत कंफ्यूजन है भाई 14 को मनाए कि 15 को.. तो किसी का कहना है कि हम दोनों दिन होली मनाएंगे। एक छोटी होली और दूसरी बड़ी होली को धूमधाम के साथ मनाएंगे।