बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
01-Jun-2025 06:31 PM
By FIRST BIHAR
Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रतिष्ठित संत प्रेमानंद महाराज को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग उनके सत्संग में भाग लेने और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करने आते हैं। वे न केवल सांसारिक समस्याओं का समाधान सुझाते हैं, बल्कि आध्यात्मिक जीवन की दिशा भी दिखाते हैं।
हाल ही में सत्संग के दौरान एक महिला ने प्रेमानंद महाराज से विवाह में सही जीवनसाथी के चयन को लेकर प्रश्न पूछा। इस पर उन्होंने सहज और गहन उत्तर दिया। उन्होंने कहा, "सबसे पहले भगवान से यह प्रार्थना करें कि वह हमें संयमित और पवित्र जीवनसाथी प्रदान करें। यदि हम स्वयं पवित्र और सदाचारी होंगे, तभी हमें योग्य जीवनसाथी मिलेगा।"
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि माता सीता ने योग्य वर पाने के लिए माता गौरी की पूजा की थी। पूजा से प्रसन्न होकर माता गौरी ने उन्हें मनचाहा वर श्रीराम के रूप में दिया। महाराज ने लड़कियों को सलाह दी कि वे भी माता गौरी की पूजा, सोमवार व्रत और भोलेनाथ का स्मरण करें।
बता दें कि प्रेमानंद महाराज का सोशल मीडिया पर भी व्यापक प्रभाव है। उनके उपदेशों के वीडियो अक्सर वायरल होते हैं और लाखों की संख्या में लोग उन्हें सुनते और अनुकरण करते हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके आश्रम में दर्शन हेतु पहुंचे थे।