नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब
12-Sep-2025 06:27 PM
By FIRST BIHAR
Maha Yagya: विजयवाड़ा गुंटापल्ली रमेश नगर स्थित सीए कन्वेंशन सेंटर में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में देश के प्रगति, विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का प्रथम दिवस संपन्न हुआ।
पूरे विधि विधान से माता ललिता जी का पूजन कर महायज्ञ प्रारंभ हुआ। प्रतिदिन 5 हज़ार से अधिक सुहासिनी महिलायें और श्रद्धालु श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को तीन दिनों तक 10 करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से अर्चन करेंगे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा अब तक देश के 27 प्रमुख शहरों में श्री विद्या महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है।
महायज्ञ के प्रथम दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, आंध्र प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने महायज्ञ प्रारंभ किया।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के विकास की गति और बढ़े इसके लिए माता ललिता देवी से विशेष प्रार्थना है। माता से आकांक्षा है की हमारा देश विश्वगुरु बने।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आने वाला समय हमारे देश का ही है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म हमारी ताक़त है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जो व्यक्ति धर्म के साथ रहेगा वह सदैव न्याय पथ पर चलेगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश विकास के पथ पर बहुत आगे बढ़ चुका है।
आंध्र प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने कहा की पूरे देश में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के प्रयास से राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अद्भुत प्रयास किया जा रहा है जिसकी मैं सराहना करता हूँ। उन्होंने कहा की युवा वर्ग को राष्ट्र के विकास हेतु अपने योगदान हेतु आगे आना चाहिए। विजयवाड़ा की धरती पर यह ऐतिहासिक समागम का साक्षी बनकर गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ। पूरी दुनिया भारत के नेतृत्व में चलने को आतुर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व आज पूरी दुनिया हमारे नेतृत्व में चलने को तैयार है।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की मां भारती के वैभव के वृद्धि हेतु हम समर्पित भाव से काम करते रहेंगे। रोहित सिंह ने कहा कि हम धर्म ध्वज के साथ राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ को संपन्न कराने हेतु प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्वशक्ति बनने की ओर बढ़ चुका है।