Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
07-Feb-2025 08:47 PM
By First Bihar
Shani Dev: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव न्याय के देवता कहलाते हैं। साथ ही वह कर्मफल दाता भी हैं, क्योंकि शनि देव लोगों को उनके कर्मों के लिए फल प्रदान करते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि शनि देव की दया दृष्टि आपके ऊपर बनी रहे, तो इसके लिए आप शनिवार के दिन शनिदेव के मंत्रों का जप कर सकते हैं।
शनिवार के दिन क्या करें?
शनिवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद काले रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद किसी शनि मंदिर में जाकर तिल या सरसों के तेल का दान करें। शनिदेव की पूजा के दौरान उनके मंत्रों का जप भी जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
अधिक लाभ पाने के लिए शनि चालीसा का पाठ भी एक बेहतर विकल्प है। इसके अलावा, पीपल के पेड़ पर शनिवार की शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनिदशा का प्रभाव कम हो सकता है।
शनिदेव के मंत्र
शनिवार के दिन निम्न मंत्रों का जप करना विशेष फलदायी होता है:
ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।
ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।
ॐ नीलाजंन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्।छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।
ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।
ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।
ऊँ श्रां श्रीं श्रूं शनैश्चाराय नमः।
ऊँ हलृशं शनिदेवाय नमः।
ऊँ एं हलृ श्रीं शनैश्चाराय नमः।
विशेष मंत्र और प्रार्थना
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए निम्न प्रार्थना का पाठ करें:
"अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेहर्निशं मया।दासोयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।।गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च।आगता: सुख-संपत्ति पुण्योहं तव दर्शनात्।"
साढ़ेसाती का प्रभाव कम करने का उपाय
शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जप करना भी एक बेहतर उपाय है। इससे आपको अपनी स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।
महामृत्युंजय मंत्र:
"ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।"