ब्रेकिंग न्यूज़

क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र

एक्टर पंकज त्रिपाठी ने परिवार के साथ महाकुंभ में लगाई डुबकी, माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला किया धारण

"मिर्जापुर" वेब सीरीज के कालीन भईया (पंकज त्रिपाठी) अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे। जहां त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और वट वृक्ष की पूजा की। आज उनकी इच्छा पूरी हुई। उन्होंने कहा कि भगवान ने इस पवित्र स्थान पर उन्हें आने का मौका दिया।

09-Feb-2025 02:52 PM

By First Bihar

mahakumbh: प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के साथ महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पहुंचे। जहां उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई। इस आध्यात्मिक अनुभव को उन्होंने बेहद खास बताया। पंकज त्रिपाठी ने माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी। उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान करने के अवसर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे आनंददायक और प्रेरणादायक अनुभव बताया।


"मिर्जापुर" फेम अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि यहां का माहौल बहुत ही आध्यात्मिक और शानदार है। उन्होंने कहा कि वे बहुत खुश हैं क्योंकि उन्हें त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें इस पवित्र स्थान पर आने का मौका दिया। पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा कि उनकी संगम में डुबकी लगाने की इच्छा पूरी हो गई है। 


पंकज त्रिपाठी ने वट वृक्ष के दर्शन भी किए और सुबह संगम में डुबकी लगाई। रात में उन्होंने किले से एरियल व्यू भी देखा। हालांकि, उन्होंने प्रयागराज के ट्रैफिक को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि अब उन्हें दूर जाना है और ट्रैफिक बहुत है। बता दें कि प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए लगातार महाकुंभ क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भारी जाम लग गया है और लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे हुए हैं। इसके बावजूद लोग यहां संगम में स्नान करने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।