बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
06-Sep-2025 08:01 AM
By First Bihar
Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष 2025 की शुरुआत रविवार, 7 सितंबर से हो रही है, जो 21 सितंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कर्म किए जाते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, यह समय आत्मिक शुद्धि और पितरों की कृपा प्राप्त करने का होता है। साथ ही इस दौरान कुछ विशेष वस्तुओं की खरीदारी को अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे पितरों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है।
पितृ पक्ष में न करें इन चीजों की खरीदारी
प्रॉपर्टी और वाहन– इस दौरान घर, जमीन, दुकान, फ्लैट या कोई नया वाहन खरीदना वर्जित माना गया है। ऐसा करने से पितृ दोष बढ़ सकता है और परिवार को अशांति का सामना करना पड़ सकता है।
गहने और कपड़े – पितृ पक्ष के 15 दिनों में सोने-चांदी के आभूषण, नए कपड़े या वस्त्रों की खरीदारी से बचना चाहिए। नए कपड़ों की बजाय पुराने और सामान्य वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
नए बर्तन – इस दौरान घर के लिए नए बर्तनों की खरीदारी भी उचित नहीं मानी जाती। श्राद्ध कर्म के लिए घर के पुराने बर्तन या पारंपरिक पत्तलों का ही उपयोग करना उत्तम होता है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और विलासिता की चीजें – फ्रिज, कंप्यूटर, वॉशिंग मशीन, टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी इस समय अशुभ मानी जाती है।
रसोई से जुड़ी चीजें – सरसों का तेल, झाड़ू और नमक जैसी जरूरी चीजें पितृ पक्ष के दौरान नहीं खरीदनी चाहिए। मान्यता है कि इन वस्तुओं की खरीद से त्रिदोष उत्पन्न होता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इन सभी वस्तुओं की खरीदारी पितृ पक्ष शुरू होने से पहले ही कर लें, ताकि पितरों की कृपा बनी रहे और जीवन में सुख-शांति बनी रहे।