Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें
10-Jun-2025 10:36 PM
By First Bihar
GAYA JEE: पटना के बाद अब गयाजी में महायज्ञ होने जा रहीहै। 21 जून से 23 जून तक माता ललिता महायज्ञ का आयोजन होगा जिसमें शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु आएंगे। इस यज्ञ का नाम सिंदूर महायज्ञ भी है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन होने की संभावना जतायी जा रही है। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ गया जी में होगा।
बिहार का विकास,देश की प्रगति,विश्व शांति और लोक कल्याण के ध्येय से इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले पटना के बिस्कोमान भवन के पास 26 से 30 मई तक इस महायज्ञ का आयोजन हुआ था। पटना के बाद अब सिंदूर महायज्ञ गया में होने जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के द्वारा सिंदूर से अर्चन किया जाएगा। 3 करोड़ बार अर्चन होगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में इससे पहले देश के 21 शहरों में महायज्ञ हो चुका है।
सनातन धर्म का प्रचार और लोक कल्याण के लिए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में पटना में आयोजित महायज्ञ में लाखों लोगों की उपस्थिति हुई थी। गयाजी में भी देश भर से श्रद्धालुओं का आगमन होगा। भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के लिए भी देश भर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी काम कर रहे हैं।