Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री
07-Dec-2024 04:06 PM
By First Bihar
DESK: प्रयागराज में आगामी 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ में देश भर से संतों का पहुंचना जारी है। इसी बीच हरियाणा से आए आवाहन अखाड़े के संत गीतानंद जी महाराज विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उनके सिर पर ढाई लाख रुद्राक्ष की मालाओं से बना लगभग 45 किलो का शिवलिंग और शरीर पर रुद्राक्ष का कवच देखकर लोग दंग रह जाते हैं।
गीतानंद जी महाराज ने छह साल पहले 2019 में प्रयागराज कुंभ में बारह साल तक सिर पर सवा लाख रुद्राक्ष धारण करने का संकल्प लिया था। तब से लेकर अब तक लोग उन्हें रुद्राक्ष की मालाएं भेंट करते रहे हैं और उन्होंने इन सभी मालाओं को एकत्रित कर अपने सिर पर शिवलिंग की शक्ल में धारण कर लिया है।
हरियाणा के पलवल निवासी गीतानंद जी महाराज का कहना है कि उन्होंने यह संकल्प विश्व कल्याण और सनातन धर्म की मजबूती के लिए लिया था। वे महाकुंभ में गंगा की रेती पर घंटों धूनी रमाकर साधना करते हैं और मानव जाति के कल्याण की कामना करते हैं।
गीतानंद जी महाराज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेहद प्रभावित हैं और उनका मानना है कि योगी जी सनातन धर्म को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।