नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब
05-Oct-2025 02:54 PM
By First Bihar
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन महिलाओं के लिए खास व्रत में से एक है, तीज की भांति महिलाएं अपनी पति के लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती है। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्थी तीथि को किया जाता है। इस बार करवा चौथ 2025 को लेकर तारीख को लेकर थोड़ा भ्रम बना हुआ था कि यह व्रत 9 अक्टूबर को होगा या 10 अक्टूबर को। पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा। यह व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को देखकर व्रत खोलती हैं।
इस बार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से हो रही है और इसका समापन 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे होगा। इसलिए व्रत 10 अक्टूबर को ही रखा जाएगा। पूजा का शुभ समय सुबह 5:16 बजे से शाम 6:29 बजे तक रहेगा। वहीं, चंद्रमा का उदय शाम 7:42 बजे होगा, जिसके बाद व्रत खोला जाएगा।
पूजा के समय महिलाएं चौथ माता की पूजा करती हैं और रात को चांद निकलने पर चलनी में दीपक रखकर पहले चंद्रमा को देखती हैं और फिर अपने पति का चेहरा देखती हैं। इसके बाद करवे से चंद्रमा को जल चढ़ाया जाता है और पति अपनी पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तुड़वाता है।
करवा चौथ की पूजा के लिए कुछ खास सामग्री की आवश्यकता होती है, जैसे फूल, चुनरी, कच्चा दूध, दही, घी, मिठाई, सिंदूर, मेहंदी, चूड़ियां, बिंदी, बिछुए, महावर, कंघी, और पूजन थाली। इन सभी चीजों के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इससे अखंड सौभाग्य, पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का आशीर्वाद मिलता है। चंद्रमा को देखने और उसकी पूजा करने से मन को शांति मिलती है और दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।