आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल
31-Jul-2020 05:55 PM
DESK : भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन 3 अगस्त को मनाया जाने वाला है. इस दिन सावन का आखिरी सोमवार के साथ ही कई सारे शुभ योग बन रहे हैं. ग्रहों और नक्षत्रों का भी शुभ परिवर्तन हो रहा है. ज्योतिष के जानकर बताते है की इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और आयुष्मान दीर्घायु का शुभ संयोग भी बन रहा है. इसलिए इस दिन की महत्वता और बढ़ जाता है.
लेकिन, लंबे समय बाद रक्षाबंधन के दिन बन रहे इस शुभ और विशेष संयोग को कोरोना ने फीका कर दिया है. देश के कई हिस्सों में अभी भी कोरोना की वजह से लॉक डाउन है जिस कारण ना बाजारों में वो रौनक दिखाई दे रही ना ही लोगों में वो उत्साह. डाक के द्वारा अपने भाईयों को राखी भेजने वाली बहनों की संख्या में भी काफी कमी आई है. कोरोना और लॉक डाउन के कठिन समय में जिन भाई-बहनों को इस रक्षाबंधन साथ रहने का मौका मिला है वो बेहद खुशनसीब हैं.
कब है शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन के दिन यानि 3 अगस्त को सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक भद्रा काल रहेगा. इस समय राखी नहीं बांधनी चाहिए. कहा जाता है कि रावण की बहन ने भद्रा काल में ही रावण को राखी बांधी थी, जिसके कारण रावण का विनाश हो गया.
राखी का शुभ मुहूर्त सुबह 09:30 बजे से आरंभ होगा. पर दोपहर में 01:35 बजे से लेकर शाम को 04:35 बजे तक का समय राखी बांधने के लिए अति शुभ है. इसके बाद शाम को 07:30 बजे से 09:30 बजे तक राखी बांधने के लिए मुहूर्त शुभ रहेगा.