ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश Amit Shah: बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

HOLI 2026: 3 या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी होली.. आखिर क्यों बन रही संशय की स्थिति?

HOLI 2026: इस साल होलिका दहन 2 या 3 मार्च को और रंगों वाली होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भद्रा रहित समय में होलिका दहन करना शुभ माना गया है।

HOLI 2026

20-Feb-2026 04:47 PM

By FIRST BIHAR

HOLI 2026: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसके अगले दिन ही रंगों वाली होली खेली जाती है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि दो दिन रहने वाली है, जिससे लोगों में होलिका दहन और होली की तारीख को लेकर भ्रम देखा जा रहा है।


पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च की शाम 5:56 बजे शुरू होगी और 3 मार्च की शाम 5:07 बजे समाप्त होगी। इस दौरान 2 मार्च को भद्रा मुख मध्यरात्रि 2:38 बजे से सुबह 4:34 बजे तक रहेगा। 3 मार्च को दोपहर से शाम तक साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कुछ के अनुसार 2 मार्च को होलिका दहन करना शास्त्र सम्मत है।


हालांकि कुछ का मानना है कि भद्रा रहित समय पर 3 मार्च को होलिका दहन करना शुभ रहेगा। रंगोत्सव हमेशा होलिका दहन के बाद ही मनाया जाता है। चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि इस साल 4 मार्च को है। ऐसे में इस साल होली 4 मार्च 2026 को ही मनाई जाएगी।


Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। फर्स्ट बिहार-झारखंड इसकी पुष्टि नहीं करता।