बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव
18-May-2023 08:38 PM
By First Bihar
DESK: पांच दिनों के बिहार दौरे पर आये बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रिकार्ड बना दिया. पूरे बिहार में पांच दिनों तक सिर्फ बाबा की ही चर्चा होती रही. कहा जा रहा है कि बाबा बागेश्वर की हनुमंत कथा और दिव्य दरबार में कुल मिलाकर 35 लाख से ज्यादा लोग आये. बिहार के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुजरात जा रहे हैं. वे गुजरात के सूरत, राजकोट और अहमदाबाद में हनुमंत कथा और दिव्य दरबार लगाने जा रहे हैं. लेकिन इसी बीच गुजरात के एक कारोबारी ने बाबा बागेश्वर को बड़ी चुनौती दे डाली है.
सूरत के एक हीरा व्यवसायी ने बाबा बागेश्वर को चुनौती दी है. उन्होंने कहा है कि अगर बाबा बागेश्वर उनकी चुनौती को पूरा कर देते हैं तो वे बाबा के चरणों में दो करोड़ के हीरे समर्पित कर देंगे. दरअसल बिहार के बाद अब पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुजरात जा रहे हैं और गुजरात में उनका पहला कार्यक्रम डायमंड सिटी के नाम से प्रसिद्ध सूरत में होने जा रहा है. सूरत में उनके कार्यक्रम की तैयारियां जोरो पर हैं. इसी बीच डायमंड कारोबारी की चुनौती सामने आयी है।
सूरत के एक डायमंड कारोबारी जनक बाबरिया सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके धीरेंद्र शास्त्री को चैलेंज दिया है. कारोबारी जनक बाबरिया ने कहा है कि वे बाबा के दरबार में हीरे से भरा पैकेट लेकर जायेंगे. अगर बाबा अपने दरबार में सबके सामने ये बता दें कि उस पैकेट में कितने हीरे हैं तो वे उसी समय बाबा के चरणों में दो करोड़ रुपये के हीरे समर्पित कर देंगे.
धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले कारोबारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर बाबा में दिव्य शक्ति है तो वे इस चुनौती को स्वीकार करें. मैं उनके सामने पांच से सात सौ कैरेट के हीरे पैकेट में लेकर जाऊंगा. बाबा बता दें कि उस पैकेट के अंदर कितने हीरे हैं. मैं उसी वक्त उनकी दिव्य शक्ति को स्वीकार कर न सिर्फ वह पैकेट उन्हें समर्पित करूंगा बल्कि उनका भक्त भी बन जाऊंगा.
बता दें कि बिहार में पांच दिनों तक कार्यक्रम कर गये बाबा बागेश्वर फिर पूरे देश में चर्चा का विषय बन गये हैं. पटना के पास ग्रामीण इलाके में हुए उनकी हनुमंत कथा औऱ दिव्य दरबार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कई रिकार्ड बना दिये. चर्चा ये है कि 13 से 17 मई तक चली हनुमंत कथा के दौरान 35 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए.