बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा
06-Aug-2023 03:16 PM
By First Bihar
DESK: अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास की तीसरी वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनायी गयी। शिलान्यास के 3 साल बाद अयोध्या में काफी बदलाव देखने को मिला है। राम जन्मभूमि परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। रामलला का भव्य मंदिर अब आकार लेने लगा है। मंदिर के ग्राउंड फ्लोर और गर्भगृह के निर्माण का काम तेजी से हो रहा है।
बता दें कि अयोध्या राम मंदिर का निर्माण तीन फेज में होगा। जिस तरह से काम हो रहा है उसे देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक पहले फेज का काम पूरा हो जाएगा। वही यूपी का अलीगढ़ जो तालों के लिए मशहूर है वहां के एक बुजुर्ग कारीगर सत्यप्रकाश शर्मा ने राम मंदिर के लिए 4 क्विंटल का यूनिक ताला बनाया है।
कई महीने की काफी मेहनत और मशक्कत के बाद इस ताले को उन्होंने अपनी पत्नी की मदद से बनाया है। इस ताले की चाबी भी ताले की तरह यूनिक है जिसकी लंबाई 4 फीट की है। सत्यप्रकाश शर्मा इस ताले को राम मंदिर के अधिकारियों को सौंपेंगे। इस ताले को बनाने में करीब दो लाख रुपये लगे हैं। इससे पहले किसी ने ऐसा ताला नहीं बनाया है। यह यूनिक ताला है जिसे सत्यप्रकाश शर्मा ने राम मंदिर के लिए बनाया है।