बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
06-Sep-2025 04:23 PM
By FIRST BIHAR
Dhirendra Krishna Shastri: यूपी के आगरा में बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की धर्म सभा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रशासन ने इसकी अनुमति रद्द कर दी है। कार्यक्रम के आयोजकों ने भी इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि अनुमति रद्द करने का कारण भारी भीड़ जमा होने की आशंका थी। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने आयोजकों को यह जानकारी दी।
धर्मसभा में लगभग दो हजार लोगों की अनुमति थी, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही दस हजार से अधिक लोग पहुंच गए थे। ग्वालियर, भिंड, मुरैना और आसपास के अन्य जनपदों से लगातार लोग पहुंच रहे थे। भीड़ के कारण कानून-व्यवस्था भंग होने की संभावना थी, जिसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया। इस बारे में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी सूचित किया गया है।
ध्यान देने वाली बात है कि इससे पहले शुक्रवार को बारिश के कारण धर्मसभा के स्थान में बदलाव किया गया था। यह सभा पहले तारघर में होनी थी, जिसे बदलकर फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम में आयोजित किया गया। राजदेवम में भी कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
धर्मसभा शनिवार को दोपहर एक बजे शुरू होनी थी, लेकिन कार्यक्रम के एक घंटे पहले इसे रद्द कर दिया गया। आयोजकों ने राजदेवम में बड़ी तैयारी की थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री दोपहर एक बजे राजदेवम पहुंचने वाले थे, जहां लोग उनका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली।