Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....
03-Apr-2025 08:36 PM
By First Bihar
JAMUI/MOTIHARI: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) में भगदड़ मच गयी है। इस बिल के विरोध में जेडीयू के दो मुस्लिम नेता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ढाका से जेडीयू नेता सह विधानसभा प्रत्याशी मो. कासिम अंसारी और जमुई से जेडीयू अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मो. शाहनवाज मलिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि लाखों करोड़ों भारतीय को यह विश्वास था कि नीतीश कुमार सबसे बड़े सेकुलर का चेहरा हैं लेकिन वफ्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का उन्होंने समर्थन करके सबको बता दिया कि उनके मन में क्या है? इसलिए पार्टी के सभी पदों से हम इस्तीफा देते हैं। कहा अलविदा नीतीश कुमार, अलविदा जदयू...जनता दल यूनाइटेड के दोनों मुस्लिम नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भेजा है।
पूर्वी चंपारण के जिला प्रवक्ता चिकित्सा प्रकोष्ठ सह ढाका विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. मो. कासिम अंसारी और जमुई के जिला अध्यक्ष सह अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मोहम्मद शहनवाज मलिक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भेजा है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ अंसारी और पूर्वी चंपारण की जिला अध्यक्ष मंजू देवी को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी गयी है। दोनों मुस्लिम नेताओं ने अपने इस्तीफे में क्या कुछ लिखा है नीचे देखिये...

