ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / कल हेलीकॉप्टर से वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे CM नीतीश, वाल्मीकि महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

कल हेलीकॉप्टर से वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे CM नीतीश, वाल्मीकि महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

8 मार्च महिला दिवस के दिन वाल्मीकि महोत्सव भी है। जिसमें CM नीतीश शामिल होंगे जहां वाल्मीकिनगर के गोल चौक में रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। जिसे लेकर भव्य पंडाल बनाया गया है।

07-Mar-2025 05:14 PM

By First Bihar

 Valmiki Mahotsav: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर में कल वाल्मीकि महोत्सव 2025 का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार 8 मार्च की शाम हेलीकॉप्टर से वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे। सीएम नीतीश वाल्मिकि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस बात की जानकारी पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय ने दी। 


उन्होंने बताया कि वाल्मीकि महोत्सव का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदान की है। वाल्मीकि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें पश्चिम चंपारण के स्थानीय और नामी गिरामी कलाकार शामिल होंगे। कई भोजपुरी कलाकार भी शामिल होंगे। कई बड़े चेहरे इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 


सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 3 बजे से रात के 9 बचे तक होगा। डीएम दिनेश कुमार राय ने बताया कि इससे पहले वाल्मीकि महोत्सव 2014 और 2016 में मनाया गया था। इसके बाद कोरोना की वजह से यह कार्यक्रम नहीं हो सका था। लंबे अंतराल के बाद इस बार 2025 में वाल्मीकि महोत्सव मनाया जा रहा है। 8 साल बाद वाल्मीकि महोत्सव इस बार नदी घाटी योजना उच्चतर विद्यालय के खेल मैदान प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इससे पहले जिलाधिकारी ने वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा और समारोह स्थल का निरीक्षण भी किया और पूरी तैयारियों का जायजा लिया। 


डीएम ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति भी मुख्यमंत्री की ओर से दी जा चुकी है। कल शाम वो हेलीकॉप्टर से वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पहुंचेंगे जहां उतरने के बाद वो समारोह स्थल के लिए रवाना होंगे। बता दें कि लंबे अरसे के बाद महर्षि वाल्मीकि के तपोभूमि पर्यटन नगरी और बिहार के कश्मीर में वाल्मीकि महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया जा रहा है। 


वहीं स्थानीय और थरूहट के कलाकार अपने जलवे बिखेरेंगे। क्षेत्रीय कलाकार और नामी गिरामी कलाकार भी यहां जलबा बिखेरेंगे। बता दें कि वाल्मीकिनगर के रमणिक नजारों और प्रकृति की गोद में यहां की खूबसूरती के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार भी क़ायल हैं। राजगीर के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पसंदीदा जगहों में से एक वाल्मीकिनगर भी है। 8 मार्च को महिला दिवस भी है और वाल्मीकि महोत्सव भी है। वाल्मीकि महोत्सव में शामिल होने के लिए 8 मार्च की शाम सीएम नीतीश वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे। वाल्मीकिनगर के गोल चौक में रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की भव्य प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। वही मुख्य कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल बनाया गया है और इसे सुसज्जित ढंग से सजाया गया है।