होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट होली से पहले किसने बिगाड़ दी बिहार के इस शहर की सूरत? सड़कों पर फैला दिया कचरे का अंबार
03-Mar-2026 01:32 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत में गरमाहट आ गई है। पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव में एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत का दावा किया है। पांच में से एक उपेंद्र कुशवाहा की सीट भी खाली हो रही है। कुशवाहा फिर से रिपीट होंगे या नहीं फिलहाल इसपर संशय की स्थिति है। इस बीच यह भी चर्चा है कि कुशवाहा अपनी सीट बचाने के लिए अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोग मोर्चा का बीजेपी में विलय कर सकते हैं।
इन सबके बीच दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की खास मुलाकात हुई है। दोनों की मुलाकात के दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय हुई है हालांकि फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।
इस मुलाकात के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उपेन्द्र कुशवाहा अपनी सीट को बरकरार रखने के लिए अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का बीजेपी में विलय कर सकते हैं हालांकि आधिकारिक तौर पर इसको लेकर न तो कुशवाहा की तरफ से कोई बयान आया है और ना ही बीजेपी की तरफ से ही इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है।
पटना पहुंचे आरएमएल चीफ से जब एयरपोर्ट पर मीडिया ने सवाल पूछा तो वे सवाल को टाल गए और देश और प्रदेश को लोगों को होली की बधाई देने लगे। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि राज्यसभा जा रहे हैं? तो सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि देखिए होली के दिन राजनीतिक सवाल ना पूछे। होली का दिन है और राजनीतिक सवाल पूछ रहे हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर चुप्पी साधते हुए वह गाड़ी पर बैठकर निकल गए।
बता दें कि राज्यसभा की खाली हो रही बिहार की पांच सीटों पर इसी महीने चुनाव होने हैं। तय है कि राज्यसभा की दो सीटें बीजेपी और दो सीट जेडीयू अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है वहीं पांचवीं सीट को लेकर एनडीए रणनीति तय करने में जुटा है। उधर, आरजेडी ने भी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है।