अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश
17-Oct-2020 08:12 AM
PATNA : बिहार में सत्ता वापसी के मिशन पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी सहयोग मिलेगा. नीतीश कुमार और योगी आदित्यनाथ के बीच रिश्ते भले ही कुछ खास नहीं हो, लेकिन योगी आदित्यनाथ बिहार में चुनाव प्रचार करने वाले हैं. योगी आदित्यनाथ बिहार में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के साथ जेडीयू कैंडिडेट के लिए भी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे.
बीजेपी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 और 21 अक्टूबर को बिहार में कुल 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वह पहली बार दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे. 20 अक्टूबर को योगी आदित्यनाथ सुबह 1:11 बजे कैमूर के रामगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर 12:40 पर अरवल विधानसभा में वह बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे. रोहतास के काराकाट में बीजेपी उम्मीदवार राजेश्वर राज के लिए वह जनसभा को संबोधित करेंगे. इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ 21 अक्टूबर को जमुई में श्रेयसी सिंह के लिए जनसभा करेंगे. जबकि उसी दिन भोजपुर के तरारी में बीजेपी उम्मीदवार कौशल विद्यार्थी के लिए चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. पटना के पालीगंज में भी उनकी सभा होगी. पालीगंज में जेडीयू के जयवर्धन यादव उम्मीदवार हैं.
बिहार में एनडीए सरकार की वापसी के लिए बीजेपी ने अपने सभी बड़े नेताओं को चुनावी मिशन में झोंक रखा है. योगी आदित्यनाथ आगे भी बिहार में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.