ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Bihar Politics: उमेश सिंह कुशवाहा तीसरी बार बने बिहार JDU के प्रदेश अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ निर्वाचन

Bihar Politics: वैशाली के विधायक उमेश सिंह कुशवाहा तीसरी बार JDU बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने। उन्हें निर्विरोध चुना गया और उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की भी मांग की।

06-Mar-2026 04:23 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड (JDU) में संगठनात्मक चुनाव के तहत वैशाली जिले के महनार से विधायक उमेश सिंह कुशवाहा तीसरी बार बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने। कुशवाहा ने शुक्रवार को इस पद के लिए नामांकन किया और किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन न आने के कारण उन्हें निर्विरोध चुना गया। शाम 4 बजे इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई।


उमेश सिंह कुशवाहा पिछले पांच वर्षों से JDU की कमान संभाल रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। पहली बार उन्हें 2021 में जदयू प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, जब उन्होंने वशिष्ठ नारायण सिंह का स्थान लिया। तब से वे लगातार इस पद पर चुने जा रहे हैं।


नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की राजनीति का मुख्य आधार 'लव-कुश' वोट बैंक है, जिसमें कुर्मी-कोइरी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोइरी समाज से आने वाले उमेश कुशवाहा इस समीकरण के 'कुश' पक्ष को मजबूती देते हैं। वे जदयू संगठन की सबसे मजबूत कड़ी माने जाते हैं और पार्टी की जमीनी राजनीति को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।


उपेंद्र कुशवाहा जैसे बड़े कोइरी नेताओं के पार्टी छोड़ने के बावजूद उमेश कुशवाहा नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़े रहे। यही कारण था कि उन्हें 2021 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और अब तीसरी बार इस पद पर नियुक्त किया गया।


उमेश कुशवाहा ने महनार विधानसभा सीट से 2015 और 2025 में जीत हासिल की है, जबकि 2020 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद नीतीश कुमार ने उन्हें जदयू प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी। वर्तमान में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद बिहार में राजनीतिक परिस्थितियां बदल रही हैं, और कुशवाहा का पुन: प्रदेश अध्यक्ष बनना रणनीतिक महत्व रखता है।