पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
11-Nov-2019 10:09 AM
PATNA: चार्टर प्लेन में बर्थडे पार्टी मनाकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चौतरफा घिर गये हैं. जेडीयू के बाद बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें ट्विटर व्बॉय की छवि से बाहर निकलकर एक बेहतर नेता और सफल नेता प्रतिपक्ष बनने की हिदायत दे डाली है.
बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने एक बाद एक कई ट्वीट करके तेजस्वी यादव पर ताबड़तोड़ हमला किया है, निखिल आनंद ने अपने पहले ट्वीट में लिखा है कि 'भाई तेजस्वी यादव, बिहार की राजनीति को नैतिकता, नीति- सिद्धांत, विचारधारा व संगठन की बुनियाद पर उच्च आदर्शवादी मूल्यों के साथ स्थापित करना अगली पीढ़ी की सामुहिक जिम्मेदारी है। लेकिन चार्टर्ड फ्लाइट में उड़ते हुए आपको जन्मदिन मनाते हुए देखकर अब यह बड़ी चुनौती नज़र आ रहा है।'
अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि 'भाई तेजस्वी! अफसोस है कि दलित-पिछड़े व गरीब-गुरबों की पार्टी आरजेडी के नेता नहीं बल्कि बतौर युवराज और जमीन पर नहीं आसमान में आपका जन्मदिन मनाने की तस्वीर साझा जनता के बीच साझा की गई हैं। दुखद है कि आपके इर्द-गिर्द नेताओं- कार्यकर्ताओं का नहीं बल्कि खास लोगों जमावड़ा है।'
अपने तीसरे ट्वीट में निखिल आनंद ने लिखा है कि 'तेजस्वीजी! काश आप ट्विटर ब्वॉय की छवि से निकल आरजेडी के बेहतर नेता और सफल नेता विपक्ष बनते। ऐसे समय में जब लालू प्रसाद जी जेल में है, आप विरासत में मिले ओहदे की बुनियाद पर ऐश फरमा रहे हैं। प्यारे भाई हमको आपके समाजवादी व सामाजिक न्याय वाली जन्नत की हकीकत इस कदर पता न थी!'