1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
18-Jan-2025 01:25 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने पटना के होटल मौर्या में शनिवार को पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी नेता और कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं लेकिन इस बैठक से पहले लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसको लेकर सियासत में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे रील में लालू प्रसाद के बड़े बेटे पूर्व मंत्री और विधायक तेजप्रताप यादव एक सफेद रंग के सोफे पर बैठे हुए हैं और बैकग्राउंड में एक डायलॉग चल रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि सरकार गिराने जा रहे हैं बहुत जल्दी, अगले सीएम आपके सामने बैठे हैं। तेजप्रताप की इस रील में कुछ और लोग भी बैठे हैं जो वीडियो शूट कर रहे हैं।
तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “नेतृत्व कोई पद या उपाधि नहीं है, यह कार्य और उदाहरण है। यह पूर्णतावाद के बारे में नहीं है, यह प्रयास के बारे में है और जब आप हर दिन वह प्रयास करते हैं, तो वहीं परिवर्तन होता है। इसी तरह परिवर्तन होता है. अधिक सपने देखें, अधिक सीखें, अधिक करें, और अधिक बनें...”।
आरजेडी की कार्यकारिणी की बैठक से पहले सामने आए तेजप्रताप यादव के रील के कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी गलियारे में इस रील को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या तेजप्रताप इस रील के जरिए कोई मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं या फिर हमेशा की तरह रील शेयर कर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं? सियासत में ऐसे कई सवालों को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
फर्स्ट बिहार/झारखंड, पटना