सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
04-Oct-2025 03:41 PM
By First Bihar
Tej Pratap Yadav: राजद के सूप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के चर्चित नेता तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयानबाजी और अनोखे अंदाज के लिए मीडिया और जनता के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी हर टिप्पणी चाहे राजनीतिक हो या सोशल मुद्दों पर, अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है। अब तेजप्रताप यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अजीबोगरीब बयान दिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हो सकता है कि राहुल गांधी को विदेश ज्यादा पसंद हो। वह भारत और बिहार की धरती से ऊब गए हों। वह तरोताजा होने के लिए विदेश गए हों। जब वह लौटेंगे तो उनके चेहरे पर ताजगी देखी जा सकती है।” तेजप्रताप यादव की इस टिप्पणी ने लोगों को हैरान कर दिया। उनका अंदाज हमेशा से ही अलग रहा है, और अब यह बयान उनकी राजनीतिक चतुराई और व्यंग्यात्मक शैली का उदाहरण बन गया है।
वहीं, तेज प्रताप यादव का राजनीतिक करियर हमेशा ही चर्चित रहा है। लालू परिवार की जड़ें और बिहार में उनकी लोकप्रियता उन्हें अलग पहचान देती है। तेज प्रताप यादव ने पहले भी कई बार अपनी विवादास्पद और मजाकिया टिप्पणियों से मीडिया और जनता का ध्यान खींचा है। उनका यह अंदाज अक्सर विरोधियों के लिए भी चुनौती बन जाता है। राहुल गांधी पर दिए गए बयान में भी तेजप्रताप ने सीधे आलोचना करने की बजाय व्यंग्य का सहारा लिया, जो उनकी राजनीतिक शैली का हिस्सा माना जा सकता है।
अब इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारा गरमाई हुई है। ऐसे में इस बयान को मजाक नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश से देखा जा रहा है। तेज प्रताप यादव अक्सर अपने पिता की नीतियों और पार्टी के एजेंडे के प्रति कट्टर समर्थन दिखाते हैं, लेकिन वे अपनी अलग शैली में जनता और मीडिया के सामने आते हैं। यही कारण है कि उनका हर बयान चर्चा का विषय बन जाता है। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेज प्रताप यादव का बयान अहम माना जा रहा है।