घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी
10-Jan-2021 03:14 PM
PATNA : पटना वापसी के बाद नेता प्रतिपक्ष से तेजस्वी यादव महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर चर्चा हो रही है. एक तरफ तेजस्वी यादव 10 सर्कुलर स्थित आवास पर मीटिंग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव आरजेडी ऑफिस पहुंचे हैं. तेज प्रताप यादव का आरजेडी ऑफिस पहुंचने पर पार्टी के छात्र नेताओं ने स्वागत किया है.

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के नेताओं की बैठक में मौजूद है. लेकिन तेज प्रताप यादव प्रदेश कार्यालय में छात्र नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. वृंदावन का दौरा कर वापस पटना लौटे तेज आज रविवार का दिन होने के कारण बेहद कैजुअल लुक में दिख रहे हैं. उन्होंने टी-शर्ट और जींस पहन रखी है.
पटना पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने जहां एक तरफ से नीतीश सरकार पर हमला बोला था. बिहार में एनडीए सरकार के भविष्य पर सवाल खड़े करते हुए कैबिनेट विस्तार में देरी को लेकर सत्ताधारी दलों से जवाब मांगा था. वहीं, दूसरी तरफ से तेज प्रताप यादव ने यह भविष्यवाणी कर दी थी कि नीतीश सरकार हफ्ते 10 दिन में चली जाएगी. इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के उस बयान पर पलटवार भी किया था जिसमें उन्होंने तेजस्वी के हनीमून पर जाने की बात कही थी.हमला बोलते हुए कहा था कि बंद कमरे में बुजुर्ग मांझी क्या कुछ करते हैं उन्हें सब पता है और समय आने पर वह इसका पोल भी खोल देंगे. फिलहाल तेज प्रताप यादव बंद कमरे में अपने छात्र नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं.