बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
12-May-2025 03:22 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने पाकिस्तान और आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “आतंकवाद को जड़ से मिटाना होगा और पाकिस्तान को अपनी औकात में रहना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह सक्षम है और देश की जनता को उस पर पूरा विश्वास है। तेजस्वी यादव ने कहा,"जो भी निर्णय सेना लेती है, हम सबको उस पर भरोसा होता है। इतिहास गवाह है कि हमारी सेना ने हर बार अपने कर्तव्य को बखूबी निभाया है।
वहीं बख्तियारपुर फोरलेन पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद से जुड़े सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि "अगर किसी की जान बच सकती है तो हमें जरूर मदद करनी चाहिए। सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं, इसलिए मानवता के आधार पर आगे आकर मदद करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा,"उन्हें लगा कि अब समय हो गया है, तो उन्होंने सही निर्णय लिया। उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि अब युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा और उम्मीद है कि वे कोहली और रोहित शर्मा से भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।