Bihar News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा SDRF की वोट से हवा निकलने की बात बिल्कुल भ्रामक व निराधार है। भाजपा प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उस वोट में सवार नहीं थे ,जिस वोट में हवा निकलने या कट लगने की बात कही जा रही है । उक्त घटना दूसरी वोट में हुई थी। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे । लाईफ जैकेट एवं अन्य बचाव सामग्री उस वोट में उपलब्ध थे ।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, यात्रा के दौरान उन्हें दो SDRF की वोट उपलब्ध कराई गई थी। जलस्तर कम होने के कारण दूसरी वोट के निचले हिस्से में पानी के अंदर मौजूद नुकीली/ कंटीली झाड़ियों के लग जाने से वोट में मामूली कट आयी थी जो एक प्राकृतिक व तकनीकी परिस्थिति थी. पीयूष शर्मा ने कहा कि दूसरी वोट में कट लगने के वावजूद भी SDRF ने उन्हें सुरक्षित गंतव्य स्थान तक पहुंचाया। और सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि मुख्य बाढ़ के समय तेजस्वी यादव घरों में थे और कभी कभी सड़कों से केवल निरीक्षण कर खानापूर्ति करने का काम कर रहे थे,आज जब पानी का जलस्तर कम हुआ है तो चेहरा चमकाने व मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए सरकार पर इस तरह के आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। हमारी सरकार हर बाढ़ पीड़ितों के लिए हर सहायता कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वयं हर रोज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को हर सुविधा उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं।