BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
19-Sep-2024 05:25 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में सियासी जमीन तलाश रहे जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के निशाने पर नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव हमेशा से रहे हैं। प्रशांत किशोर बारी-बारी से इन्हें अपने निशाने पर लेते हैं और हमले बोलते रहते हैं। प्रशांत किशोर के निशाने पर एक बार फिर से तेजस्वी यादव आ गए हैं।
दरअसल, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने खुद को एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बताया था और दावा किया था कि दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली उनकी कप्तानी में खेल चुके हैं। तेजस्वी के इस दावे पर प्रशांत किशोर ने जोरदार हमला बोला है।
पीके ने कहा कि तेजस्वी 9वीं कक्षा में फेल हो गए और जब वह क्रिकेट खेलने गए तो वहां पानी ढोते थे। तेजस्वी यादव के नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की असली पहचान क्या है? सिर्फ इसलिए कि वह लालू यादव के बेटे हैं। इसी वजह से वह RJD के नेता भी हैं और इसी वजह से उन्हें बिहार का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया था।
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के काम की भी आलोचना करते हुए कहा कि तेजस्वी को प्रशांत किशोर की चुनौती है कि वह जीडीपी को परिभाषित कर दें। उनका किसी महत्वपूर्ण मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। तेजस्वी और आरजेडी की राजनीति सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटकरचुनावजीतनाहै।