बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
26-Apr-2025 05:35 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: जम्मू-कश्मिर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की बेरहमी से जान ले ली थी। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ लगातार सख्त फैसले ले रही है। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा विपक्ष मजबूती के साथ सरकार के साथ खड़ा है।
तेजस्वी ने कहा कि आतंकवाद जड़ से खत्म होना चाहिए और जबतक आतंकवाद खत्म नहीं होगा तबतक पहलगाम जैसी घटनाएं होती रहेंगी। हमलोगों की पहली चिंता है कि देश और देश के लोग सुरक्षित रहें। भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ जो भी कदम उठाएगी हमलोग पूरी तरह से साथ रहेंगे। दिल्ली में हुई ऑल पार्टी मीटिंग में भी इस बात को स्पष्ट किया जा चुका है।
तेजस्वी ने कहा कि भारत सरकार जो भी एक्शन लेगी हमलोग साथ हैं, इस मामले में किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम लोगों की लड़ाई धर्म पूछकर मारने वालों से भी है और जात पूछकर मारने वालों से भी है। इसपर किसी को कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए। अभी पूरा देश एकजुट है और आतंकवाद के खिलाफ हमलोगों को एक्शन लेने की जरुरत है। आतंकवाद हो या अपराध, इसकी कोई न तो जाति होती है और ना ही कोई धर्म होता है।