Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
08-Jul-2025 04:09 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने एक बार फिर से बड़ा दांव खेलते हुए आरजेडी के बड़े चुनावी मुद्दे को खत्म कर दिया। बिहार कैबिनेट की बैठक में सरकार ने आज उस प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी, जिसे तेजस्वी यादव चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने वाले थे। एक बड़ा चुनावी मुद्दा हाथ से निकलता देख तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है।
दरअसल, तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों राज्य के युवाओं को यह भरोसा दिलाया था कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद उनकी सरकार बनती है तो बिहार में युवा आयोग का गठन किया जाएगा। बिहार में युवाओं की समस्या को तेजस्वी मजबूती के साथ उठाते रहे हैं। अब जब चुनाव सिर पर है सरकार ने तेजस्वी के इस बड़े मुद्दे को झपट लिया और बिहार में युवा आयोग बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी दे दी।
एक बड़ा चुनावी मुद्दा हाथ से जाता देख तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “हम है आगे-आगे और हमारे पीछे-पीछे है 20 सालों की थकाऊ-उबाऊ, बिकाऊ-दिखाऊ खटारा सरकार। जो वादा हम करते है उसको यह नकलची NDA सरकार तुरंत कॉपी कर लेती है क्योंकि थके हुए लोगों के पास अपना कोई विज़न, रोड मैप और ब्लूप्रिंट नहीं है”।
तेजस्वी ने आगे लिखा, “हमारे अनेक वादों की तरह “युवा आयोग” गठित करने की घोषणा को भी आज इस नकलची सरकार ने चुरा लिया। 20 वर्षों तक युवाओं के हक-अधिकार पर डाका डालने वालों को जगाते और झकझोरते रहेंगे। अब देश का सबसे युवा प्रदेश बिहार इस नकलची और निकम्मी सरकार से छुटकारा पाएगा”।