बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
18-May-2025 12:27 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज होने लगी है। विपक्षी दल अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। एक बार फिर से तेजस्वी यादव ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है और 35 सेकंड का वीडियो जारी कर कविता के जरिए सरकार की पोल खोलने की कोशिश की है।
तेजस्वी यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “युवाओं को नौकरी नहीं, कामगारों को काम नहीं, अपराध पर लगाम नहीं, पलायन पर कोई रोक नहीं, बेरोजगारों को रोजगार नहीं, बिना घूस दिए होता कोई काम नहीं, ऐसी निकम्मी सरकार अब हमें स्वीकार नहीं, 20 वर्षों की भाजपा-जदयू सरकार अब बिहार को स्वीकार नहीं”। तेजस्वी ने इसके साथ 35 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है.
वीडियो में कवि सम्मेलन के जरिए बिहार की एनडीए सरकार की 20 वर्षों की उपलब्धि पर सवाल उठाए गए हैं। वीडियो में एक कवि कविता कहते हुए नजर आ रहा है। दूसरी तरफ सीएम नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्टून बनाया गया है जबकि बीच में बिहार के नक्शा बना है और उसके भीतर सीएम नीतीश और प्रधानमंत्री का वीडियो दिखाया गया है। इस 35 सेकंड के वीडियो के जरिए तेजस्वी ने बिहार सरकार की पोल खोलने की कोशिश की है।
बता दें कि तेजस्वी यादव सोशल मीडिया के जरिए लगातार सरकार की खामियों को उजागर करते रहे हैं। चाहे बिहार में भ्रष्टाचार की बात हो या बढ़ते अपराध का मामला, तेजस्वी अक्सर एक्स के जरिए बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमला बोलते रहे हैं। अब एक बार फिर से तेजस्वी ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश की है और कहा है कि ऐसी निकम्मी सरकार अब हमें स्वीकार नहीं है।