ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

‘तेजस्वी यादव के युवा सोच से सफलता के शिखर पर पहुंचेगी RJD’, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले मुकेश सहनी

Bihar Politics: राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने फैसले को सही बताते हुए इसे राजद के लिए नए युग की शुरुआत कहा है.

26-Jan-2026 05:32 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने इसे सही निर्णय बताया है। 


उन्होंने राजद का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह राजद के लिए नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो मत नहीं कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की तबीयत खराब रहने के कारण उनकी सक्रियता राजनीति में कम हो गई थी। ऐसे में यह निर्णय जरूरी था। 


राजद की सहयोगी पार्टी वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने विश्वास के साथ कहा कि लालू यादव की प्रेरणा और तेजस्वी यादव की युवा सोच से राजद सफलता के शिखर पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जो जनादेश मिला है, उसे स्वीकार करते हुए अब बिहार की बेहतरी के लिए हम सभी को आगे की लड़ाई लड़नी होगी। 


वीआईपी प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि समर्पित नेता तेजस्वी यादव की कामना बिहार को विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की है और वे राजनीति में इसी की लड़ाई लड़ रहे हैं।