Bihar Politics: पूर्व सांस आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जी. कृष्णैया हत्याकांड में उनकी समयपूर्व रिहाई को गलत ठहराते हुए अदालत ने एक महीने के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। शीर्ष कोर्ट के इस फैसले से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि गद्दारी करने वालों का हिसाब ऊपर वाला कर रहा है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया।
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार और भाजपा को लगता है कि किसी से फायदा है तो उसे जेल से बाहर निकलवाते हैं और जब लगता है कि कोई फायदा नहीं है, कोई काम नहीं है तब जेल के अंदर करवा देते हैं। नीतीश कुमार और बीजेपी की यही वर्किंग स्टाइल है। यही बिहार पुलिस ने बोला था कि अनंत सिंह के घर एके 47 और हथियार मिले हैं, फिर वही बिहार पुलिस बोलती है कि हथियार नहीं मिले हैं और जब चुनाव में साथ नहीं दिया तो फिर से गलत केस में मुकदमा।
तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी और नीतीश कुमार अपनी सहुलियत के हिसाब से लोगों को इस्तेमाल करते हैं। जेल से बाहर निकालों, फिर जेल में डालो। नीतीश कुमार का नारा था कि ना हम किसी को बचाते हैं और ना फंसाते हैं लेकिन ये फंसाते भी अपनी सहुलियत से हैं और अपनी सहुलियत के हिसाब से बचाते भी हैं। इनकी यही असलीयत है।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में ट्रस्ट वोट में जिन लोगों ने गद्दारी की थी, चाहें वह अनंत सिंह हों या आनंद मोहन हों, इन लोगों को देखना चाहिए की ऊपर वाला है और नीचे जनता है। जो हमने कहा था सब सच साबित हो रहा है। कम से कम लोगों को ऊपर वाले से डर लगना चाहिए।
बता दें कि तेजस्वी यादव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पटना से विशेष विमान से अपनी पत्नी के साथ मुंबई रवाना हुए हैं। मुंबई रवाना होने से पहले सम्राट सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके कार्यकाल का हो गया है लेकिन एक काम नहीं हुआ है, बेरोजगारी महंगाई बढ़ गया है। बिहार में अपराध में बढ़ोतरी हुई है, डकैती हो रही है, ज्वेलरी शॉप में 50 करोड़ की लूट हो रही है, हत्या हो रही है। बिहार में ब्लॉक, थाना कहीं पर भी चले जाइए भ्रष्टाचार चरम पर है।