हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
12-Nov-2020 02:29 PM
PATNA: महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार में नैतिकता अगर बची है तो वह कुर्सी पर नहीं बैठे. यह चुनाव हमने जीता है. जनादेश की चोर कर कब तक कुर्सी पर बैठेंगे.
तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव का फैसला आया है. जनता ने अपना फैसला सुनाया और चुनाव आयोग ने अपना नतीजा दिया है. फैसला मेरे पक्ष में और नतीजा उनके पक्ष में हैं. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जनादेश का चोरी कोई पहली बार नहीं हुआ है. 2015 में भी जनता ने महागठबंधन को जनादेश दिया था. लेकिन चोर दरवाजे से बीजेपी सरकार में आ गई है. बिहार की जनता ने बीजेपी को विपक्ष में रखने का फैसला किया था.
तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता हमलोगों के साथ हैं. हमलोग धन्यवाद यात्रा निकालेंगे. हमलोग चुनाव जीते हैं. देश में पहली बार विपक्ष ने इस तरह का एजेंडा बनाया है. हम नीतीश कुमार को बता देते हैं कि यह सिर्फ उनकी चार दिन की चांदनी है. हमलोग संघर्ष करने वाले लोग हैं. रोने वाले लोगों नहीं है. जहां रहेंगे जनता का सवाल उठाते रहेंगे.