Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
23-Oct-2025 09:41 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में विपक्षी महागठबंधन ने राजद नेता और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। इस निर्णय पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने तंज कसा है।
उत्तर प्रदेश AIMIM के अध्यक्ष शौकत अली ने सोशल मीडिया पर एक एआई से बनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, "अगर 2% वाला उपमुख्यमंत्री बनेगा और 13% वाला मुख्यमंत्री, तो 18% वाला क्या दरी बिछावन मंत्री बनेगा?" उन्होंने आगे लिखा, "जब हम कुछ कहेंगे तो कहेंगे, अब्दुल तू चुप बैठ, वरना बीजेपी आ जाएगी।"
यह टिप्पणी खासतौर पर बिहार के मुस्लिम समुदाय से किसी प्रतिनिधि को डिप्टी CM नहीं बनाए जाने पर आई है। बिहार में मुस्लिमों की आबादी लगभग 17.7 फीसदी है, जबकि 11 विधानसभा सीटों पर उनकी आबादी 40 फीसदी तक है। इसके अलावा राज्य की 47 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
शौकत अली ने मुस्लिमों को भाजपा का डर दिखाए जाने की भी आलोचना की है, कि अगर वे अपनी बात रखेंगे तो बीजेपी आ जाएगी। बता दें कि महागठबंधन ने गुरुवार को पटना के होटल मौर्या में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का औपचारिक उम्मीदवार घोषित किया। वहीं मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का एलान किया है।
